झुनझुनी का कारण क्या है?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 11:57

पूरे शरीर में झनझनाहट क्यों होती है? जानें झनझनाहट के कारण

what are the causes of tingling sensation: जब व्यक्ति को पूरे शरीर में झनझनाहट महसूस होती है तो इसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार होते हैं. ऐसे में इन कारणों के बारे में पता होना जरूरी है. जानते हैं इनके बारे में...

causes of tingling sensation: अक्सर आपने देखा होगा कि अचानक से हाथ पैरों में झनझनाहट शुरू हो जाती है. बता दें कि इस झनझनाहट के कारण व्यक्ति के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होते हैं. उसे ऐसा महसूस होता है कि शरीर में कोई सुई चुभो रहा है. ऐसी स्थिति तब पैदा होती है जब ब्लड सरकुलेशन पर प्रभाव पड़ता है और ब्लड एक ही स्थान पर इकट्ठा हो जाता है या रुक जाता है. ऐसे में इस समस्या के कारणों के बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पूरे शरीर में झनझनाहट के क्या कारण हैं.
जब रीढ़ की हड्डी की नसों पर अधिक दबाव पड़ता है तो व्यक्ति के पूरे शरीर में झनझनाहट हो सकती है.
जैसा कि हमने पहले भी बताया ब्लड सरकुलेशन के प्रभावित होने पर रक्त अधिक गाढ़ा हो जाता है तब भी यह समस्या हो सकती है.
कुछ मामले ऐसे भी हैं, जिसमें किसी कीट के काटने के कारण ही शरीर में झनझनाहट हो सकती है.
जब कोई व्यक्ति दवाओं का अधिक मात्रा में सेवन करता है या किसी दवाई का रिएक्शन हो जाता है तो इसके कारण भी व्यक्ति को शरीर में झनझनाहट की समस्या हो सकती है.
जब शरीर में कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम और विटामिन बी जैसे मुख्य पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, तब भी इस प्रकार की समस्या हो सकती है.
कीमो थेरेपी, रेडिएशन थेरेपी या नशीले पदार्थों के कारण भी नसों को नुकसान पहुंच सकता है, जिसके कारण पूरे शरीर में झनझनाहट महसूस हो सकती है.
जब व्यक्ति कुछ समस्याएं जैसे- डायबिटीज, थायराइड, मल्टीपल स्क्लेरोसिस आदि का भी शिकार हो जाता है तो उससे भी शरीर में झनझनाहट हो सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info